एकला चलो की राह पर कांग्रेस दुर्गापुर में भरी हुंकार


दुर्गापुर (निज संवाददाता): पश्चिम बंगाल में आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। रविवार, 21 दिसंबर को दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित 'पर्वन' प्रेक्षागृह में आयोजित एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में पार्टी नेतृत्व ने घोषणा की कि आगामी चुनावों में कांग्रेस 'एकला चलो' की नीति अपनाते हुए अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी।संगठन की मजबूती पर मंथन बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम बंग प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार और एआईसीसी पर्यवेक्षक जनाब गुलाम अहमद मीर ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि पश्चिम बर्दवान जिले, विशेषकर दुर्गापुर और आसनसोल जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में संगठन को सशक्त बनाने के लिए आई.एन.टी.यू.सी को उचित महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की आवाज को बुलंद करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना ही पार्टी की प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं को किसी भी गठबंधन की उम्मीद छोड़ जमीन पर उतरकर पार्टी का आधार मजबूत करने का निर्देश दिया। बैठक में जोर दिया गया कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना ही जीत का एकमात्र रास्ता है।इस सांगठनिक बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के प्रमुख नेतृत्व ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष तरुन राय ,सहित सुभाष साहा,प्रसेनजीत पैतुंडी,रजत दीक्षित,रबीन चैटर्जी,मणिलाल सिन्हा,अनुपम साई,बैठक में छात्र परिषद, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, लीगल सेल, माइनॉरिटी सेल और एससी-एसटी-ओबीसी सेल के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। सभी ने एक स्वर में आगामी चुनावों के लिए कमर कसने और पार्टी के गौरव को वापस लाने का संकल्प लिया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?